*संसद भवन नई दिल्ली में आयोजित पर्यावरण युवा संसद 2022 में सुखाड़िया विश्वविध्यालय के छात्र वीरेन्द्र सिंह चौहान को मिला बेस्ट प्राइम मिनिस्टर अवार्ड, कुलपति अमेरिका सिंह ने दी बधाई

Uploaded On : 18 April, 2022

*संसद भवन नई दिल्ली में आयोजित पर्यावरण युवा संसद 2022 में सुखाड़िया विश्वविध्यालय के छात्र वीरेन्द्र सिंह चौहान को मिला बेस्ट प्राइम मिनिस्टर अवार्ड, कुलपति अमेरिका सिंह ने दी बधाई

 राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2022 (NEYP-2022) का राष्ट्रस्तरीय आयोजन दिनांक 16 अप्रैल को संसद भवन, नई दिल्ली (भारत) में सम्पन्न हूआ।
जहाँ सम्पूर्ण भारत के समस्त केंद्रीय एवं राज्य  स्तरीय विश्वविद्यालयो, आईआईटी, एनआइटी  से चुने सर्वश्रेष्ठ 10 प्रतिभागियों के दल ने मिलकर पर्यावरण युवा संसद का निर्माण किया एवं  प्रधानमंत्री, स्पीकर, मंत्री, पक्ष, विपक्ष की भूमिका में पर्यावरण से जुड़े पहलुओ पर संसद की  कार्यवाही को आहूत किया।राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2022 के रीजनल नोडल ऑफ़िसर डॉ देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के विज्ञान महाविध्यालय के छात्र वीरेन्द्र सिंह चौहान प्रधानमंत्री की भूमिका में संसद की कार्यवाही आहूत करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री पुरस्कार को जीता। वही सुखाड़िया विश्वविध्यालय के भू विज्ञान के छात्र अश्विनी सिंह राठौड़ तथा गुरु नानक कन्या महाविध्यालय की छात्र दक्षिका कँवर  राठौड़ लोकसभा के   ट्रेज़री बेंच की भूमिका, विधि महाविध्यालय की मानसी पटवा विपक्ष की भूमिका में संसद की कार्यवाही आहूत किया। सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अमेरिका सिंह ने राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2022 में सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री पुरस्कार प्राप्त करने वाले सुखाड़िया विश्वविद्यालय के  छात्र वीरेन्द्रसिंह चौहान को तथा सुखाड़िया विश्वविध्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले अन्य प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाए प्रेषित की । ज्ञात हो कि प्रो अमेरिका सिंह ने 27 जनवरी को सुखाड़िया विश्वविध्यालय की मेज़बानी में आयोजित कार्यक्रम यह विश्वास जताया था कि राष्ट्रीय स्तर पर संसद भवन में होने वाली  राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद में राजस्थान से चुने प्रतिभागी अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाएँगे तथा प्रधानमंत्री  के पद के दावेदार होंगे । प्रो अमेरिका सिंह के विश्वास पर खरा उतरते हुए विज्ञान महाविध्यालय के छात्र वीरेन्द्र सिंह चौहान ने अपनी योग्यता तथा क्षमता के आधार पर प्रधानमंत्री के रूप संसद भवन में पर्यावरण से जुड़े पहलुओ पर संसद की  कार्यवाही को आहूत करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री पुरस्कार को प्राप्त किया।
राष्ट्रीय युवा पर्यावरण संसद 2022 में राजस्थान की टीम ने रीजनल नोडल ऑफ़िसर डॉ देवेन्द्र सिंह राठौड़ की मेंटरशिप में पर्यावरण युवा संसद में संसद भवन नई दिल्ली में भाग लिया।टीम में सुखाड़िया विश्वविध्यालय के छात्र वीरेन्द्र सिंह चौहान, अश्विनी सिंह राठौड़, मानसी पटवा,  गुरु नानक कन्या महाविध्यालय की छात्र दक्षिका कँवर  राठौड़ के साथ भूपाल नोबल्ज़ के निरलिप्त सिंह बाहरठ, बीकानेर टेक्निकल विश्वविध्यालय के राहुल शर्मा, जैन विश्वभारती विश्वविध्यालय की भावना चौधरी,बनस्थली विध्यापीठ की कामिनी तथा अनुप्रिया तथा महर्षि दयानंद सरस्वती अजमेर की साक्षी चौधरी सदस्य थे।

Address
Mohanlal Sukhadia University
Udaipur 313001, Rajasthan, India
EPABX: 0294-2470918/ 2471035/ 2471969
Fax:+91-294-2471150
E-mail: registrar@mlsu.ac.in
GSTIN: 08AAAJM1548D1ZE
Privacy Policy | Disclaimer | Terms of Use | Nodal Officer : Dr. Avinash Panwar
Last Updated on : 28/03/24