News & Circulars
Two Days Online Refresher Programme on Research Methods, Approaches, and Practices by MMTTC, NIEPA & MLSU
Uploaded On : 29 February, 2024
सुविवि- छात्र संवाद कार्यक्रम में छात्र नेताओं से मुखातिब हुए कुलपति व रजिस्ट्रार
Uploaded On : 10 September, 2022
उदय प्रभा त्रैमासिक वार्तापत्र, हिंदी विभाग
Uploaded On : 12 August, 2022
प्राकृत भाषा का विकास निरन्तर गतिशील रहेगा - प्रो. आई. वी. त्रिवेदी
Uploaded On : 03 August, 2022
पर्यटन एवं होटल प्रबंधन प्रोग्राम , मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के द्वारा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस , 2021 का भव्य आयोजन
Uploaded On : 24 September, 2021
सुविवि- पीएचडी प्रवेश परीक्षा (रीट) 21 नवंबर को, 30 सितंबर तक भरे जा सकेंगे फॉर्म
Uploaded On : 19 September, 2021
कुलपति ने किया टीकाकरण शिविर का निरीक्षण
Uploaded On : 17 September, 2021
कुलपति ने किया सभी विभागाध्यक्षों को संबोधित
Uploaded On : 17 September, 2021
सुविवि- इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इसी सत्र से होंगे प्रवेश
Uploaded On : 17 September, 2021
MLSU: Vice-Chancellor suddenly arrived Cafeteria for inspection
Uploaded On : 15 September, 2021

प्रदेश का मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय अब होगा विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय की दौड़ में शामिल : कुलपति प्रो.अमेरिका सिंह का विश्वस्तरीय रोड़ मैप

Uploaded On : 06 February, 2021

सुखाड़िया विश्वविद्यालय को विश्वस्तरीय बनाने के संबंध में कुलपति के अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

सुविवि उच्चतर शिक्षा के एक ऐसे रोडमैप की मंशा रखता जो अनुसंधान, ज्ञान सृजन, संस्थागत उत्कृष्टता और वैश्विक मानदंडों के महत्त्वपूर्ण पहलुओं पर केंद्रित हो। सही मायनों में विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए यह बुनियादी शर्तें हैं : कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह

उदयपुर। देश की उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के नक्शे पर जल्द ही सुखाड़िया विश्वविद्यालय एक नया कदम रखने जा रहा है, परम्परागत राज्य विश्वविद्यालय की छवि से बाहर आकर अब सुखाड़िया विश्वविद्यालय विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय के स्तम्भ के रूप में पहचान स्थापित करेगा।हाल ही में उच्च शिक्षा में हुए सुधारो की वर्षा के साथ सुविवि का नवाचार तक्षशिला,नालंदा जैसी शिक्षा संस्कृति को एक बार पुनर्जीवित करने जा रहा है। राज्य के विश्वविद्यालयों के विश्वस्तरीय बनने का सुखद स्वपन शीघ्र ही मूर्त रूप लेगा

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर अमेरिका ने कहा कि विश्वविद्यालय को विश्वस्तरीय बनाने के लिए सभी लोगों को मिलकर एकजुटता के साथ सक्रिय योगदान देना होगा। प्रोफ़ेसर सिंह शुक्रवार को विभागाध्यक्षों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि रूसा 2.0 में हमने बेहतरीन काम किया है लेकिन अब रूसा 3.0 की तैयारी का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी और इंस्ट्रक्शनल फैसिलिटी दोनों की ही दिशा में विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाना है। मल्टी फैकल्टी वर्ल्ड क्लास विश्वविद्यालय बनाने के लिए करीब 500 करोड़ की लागत आएगी, जिसमें रूसा की मदद ली जा सकती है। उन्होंने जापान और संयुक्त अरब अमीरात की तरह स्किल डेवलपमेंट इनोवेशन एवं इनक्यूबेशन सेंटर बनाने तथा सेंटर फॉर एक्सीलेंस को विकसित करने की दिशा में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। प्रोफ़ेसर सिंह ने कहा कि डिजिटल क्लासरूम बनाने के लिए प्रधानमंत्री ई- विद्या योजना के तहत काम किया जा सकता है। उन्होंने डिजिटल एजुकेशन आर्किटेक्चर को गति देने एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय परिवेश को बदलने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मल्टीडिसीप्लिनरी रिसर्च के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं साथ ही दस विद्यार्थियों पर एक शिक्षक को मेंटर के तौर पर तैयार करने की बात कही।
 

Address
Mohanlal Sukhadia University
Udaipur 313001, Rajasthan, India
EPABX: 0294-2470918/ 2471035/ 2471969
Fax:+91-294-2471150
E-mail: registrar@mlsu.ac.in
GSTIN: 08AAAJM1548D1ZE
Privacy Policy | Disclaimer | Terms of Use | Nodal Officer : Dr. Avinash Panwar
Last Updated on : 28/03/24