News & Circulars
Two Days Online Refresher Programme on Research Methods, Approaches, and Practices by MMTTC, NIEPA & MLSU
Uploaded On : 29 February, 2024
सुविवि- छात्र संवाद कार्यक्रम में छात्र नेताओं से मुखातिब हुए कुलपति व रजिस्ट्रार
Uploaded On : 10 September, 2022
उदय प्रभा त्रैमासिक वार्तापत्र, हिंदी विभाग
Uploaded On : 12 August, 2022
प्राकृत भाषा का विकास निरन्तर गतिशील रहेगा - प्रो. आई. वी. त्रिवेदी
Uploaded On : 03 August, 2022
पर्यटन एवं होटल प्रबंधन प्रोग्राम , मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के द्वारा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस , 2021 का भव्य आयोजन
Uploaded On : 24 September, 2021
सुविवि- पीएचडी प्रवेश परीक्षा (रीट) 21 नवंबर को, 30 सितंबर तक भरे जा सकेंगे फॉर्म
Uploaded On : 19 September, 2021
कुलपति ने किया टीकाकरण शिविर का निरीक्षण
Uploaded On : 17 September, 2021
कुलपति ने किया सभी विभागाध्यक्षों को संबोधित
Uploaded On : 17 September, 2021
सुविवि- इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इसी सत्र से होंगे प्रवेश
Uploaded On : 17 September, 2021
MLSU: Vice-Chancellor suddenly arrived Cafeteria for inspection
Uploaded On : 15 September, 2021

पर्यावरण संरक्षण में ग्रामीण क्षेत्रों का विशेष योगदान : प्रोफेसर अमेरिका सिंह,कुलपति

Uploaded On : 07 June, 2021

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की और से गोद लिए गए गांव कैलाशपुरी मे आम, शहतूत, इमली, जामुन और बिल्व जैसे फलों के पौधों को रोपित किया गया। इसके साथ ही 100 घरों में सब्जियों के बीज वितरित किए गए। करेला, बैंगन, लौकी, तरोई,  पालक, चुकंदर की सब्जियों को घर तथा आसपास खाली जमीन पर लगाने के लिए प्रेरित किया।
कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह ने संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में ग्रामीण क्षेत्रों का विशेष योगदान है। गांव में रहने वाले लोगों को अपने घर के आसपास फलों के पेड़ लगाने चाहिए ताकि मानव जीवन के साथ साथ पर्यावरण में रहने वाले अन्य  जीवों को भी आहार मिलेगा। इसके साथ ही हरियाली बढ़ाने में भी हमारा सहयोग हो पाएगा। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय द्वारा अपने सामाजिक सरोकारों के तहत ग्रामीण इलाकों में जन जागरूकता के लिए कुलपति प्रोफेसर सिंह के नेतृत्व में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं, इसी क्रम में विश्वविद्यालय द्वारा अपने गोद लिए गांव कैलाशपुरी में यह आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में डॉ. शिल्पा  वर्डिया, सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता विश्वविद्यालय वाणिज्य एवं प्रबंध अध्ययन महाविद्यालय, डॉ.डोली मोगरा,कार्यक्रम प्रभारी राष्ट्रीय सेवा योजना  विश्वविद्यालय सामाजिक एवं मानविकी महाविद्यालय एवं स्पोर्ट्स बोर्ड के डॉ.दीपेंद्र सिंह चौहान
ने कैलाशपुरी गॉव, एकलिंगनाथ मंदिर के आसपास परिसर, तालाब के पास व नरेगा में कार्य कर रही महिलाओं को सब्जियों के बीज वितरित किये। 
श्रेष्ठ गुणवत्ता वाले बीजों को पाकर ग्रामीण महिलाओं व पुरुषों को खुशी की अभिव्यक्ति को देखकर लगा कि पर्यावरण दिवस की सार्थकता के लिये सभी को छोटे छोटे कार्य करने चाहिए। मंहगाई के समय सब्जियों के बीज जब सब्जियों से भर जायेंगे तब अवश्य ही रसोईघर की रौनक़ फिर लौट आएगी। इसी उद्देश्य के साथ फलों और सब्जियों के बीजों का वितरण मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय द्वारा किया गया।

Download Attachment
Address
Mohanlal Sukhadia University
Udaipur 313001, Rajasthan, India
EPABX: 0294-2470918/ 2471035/ 2471969
Fax:+91-294-2471150
E-mail: registrar@mlsu.ac.in
GSTIN: 08AAAJM1548D1ZE
Privacy Policy | Disclaimer | Terms of Use | Nodal Officer : Dr. Avinash Panwar
Last Updated on : 20/04/24