News & Circulars
Two Days Online Refresher Programme on Research Methods, Approaches, and Practices by MMTTC, NIEPA & MLSU
Uploaded On : 29 February, 2024
सुविवि- छात्र संवाद कार्यक्रम में छात्र नेताओं से मुखातिब हुए कुलपति व रजिस्ट्रार
Uploaded On : 10 September, 2022
उदय प्रभा त्रैमासिक वार्तापत्र, हिंदी विभाग
Uploaded On : 12 August, 2022
प्राकृत भाषा का विकास निरन्तर गतिशील रहेगा - प्रो. आई. वी. त्रिवेदी
Uploaded On : 03 August, 2022
पर्यटन एवं होटल प्रबंधन प्रोग्राम , मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के द्वारा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस , 2021 का भव्य आयोजन
Uploaded On : 24 September, 2021
सुविवि- पीएचडी प्रवेश परीक्षा (रीट) 21 नवंबर को, 30 सितंबर तक भरे जा सकेंगे फॉर्म
Uploaded On : 19 September, 2021
कुलपति ने किया टीकाकरण शिविर का निरीक्षण
Uploaded On : 17 September, 2021
कुलपति ने किया सभी विभागाध्यक्षों को संबोधित
Uploaded On : 17 September, 2021
सुविवि- इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इसी सत्र से होंगे प्रवेश
Uploaded On : 17 September, 2021
MLSU: Vice-Chancellor suddenly arrived Cafeteria for inspection
Uploaded On : 15 September, 2021

सुविवि- एआईसीटीई ने दी इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी शुरू करने की स्वीकृति उदयपुर

Uploaded On : 19 July, 2021

सुविवि- एआईसीटीई ने दी इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी शुरू करने की स्वीकृति 
उदयपुर। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय को इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने बताया कि इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम गत सत्र में ही एकेडमिक काउंसिल और बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट से स्वीकृत हो चुके हैं। अब उक्त स्वीकृति प्राप्त होने से पाठ्यक्रमों के तत्काल शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव एवं उपलब्धि पूर्ण विषय है। कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में इस संस्थान का नाम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदयपुर (आईईटी, एमएलएसयू, उदयपुर) होगा जो कि एक स्वतंत्र निकाय होगा। प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में हर विश्वविद्यालय में आईईटी होते हैं अब राजस्थान में इसको शुरुआत करने का श्रेय मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय को मिलने जा रहा है। इसके शुरू होने से आदिवासी अंचल में विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग विषय के विभिन्न स्ट्रीम्स में प्रवेश मिल सकेगा एवं रोजगार परक संभावनाएं शुरू हो सकेगी। साथ ही ये संस्थान आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगे। कुलपति, एकेडमिक काउंसिल के सदस्यों एवं बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्यों ने उक्त स्वीकृति के लिए  अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद का धन्यवाद ज्ञापन किया है।
कुलपति प्रोफ़ेसर सिंह ने बताया कि इस स्वीकृति मिलने की सूचना उन्होंने कुलाधिपति एवम राज्य सरकार को प्रेषित कर दी है। इस संस्थान के खुलने से विश्वविद्यालय आर्थिक रूप से सुदृढ़ होगा, साथ ही पेंशनर्स के समस्या का स्थाई समाधान मिल पाएगा। इसके साथ ही कई नए पाठ्यक्रमों की स्वीकृति भी मिलने वाली है।

Address
Mohanlal Sukhadia University
Udaipur 313001, Rajasthan, India
EPABX: 0294-2470918/ 2471035/ 2471969
Fax:+91-294-2471150
E-mail: registrar@mlsu.ac.in
GSTIN: 08AAAJM1548D1ZE
Privacy Policy | Disclaimer | Terms of Use | Nodal Officer : Dr. Avinash Panwar
Last Updated on : 28/03/24