मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय सिखाएगा शहर वासियों को निशुल्क योग

Uploaded On : 18 October, 2021

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय सिखाएगा शहर वासियों को निशुल्क योग 
कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह के निर्देश पर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय अपने मुख्य कैंपस के अंदर विवेकानंद ऑडिटोरियम के बाहर  दिनांक 18 अक्टूबर 2021 से प्रातः 6:00 से 7:00 बजे तक प्रतिदिन निशुल्क योग सिखाएगा। इसके लिए कुलपति सिंह ने विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल को निर्देशित किया है कि वे योग केंद्र के माध्यम से शहर वासियों को प्रतिदिन योग सिखाएं। यह विश्वविद्यालय का सामाजिक दायित्व है।कुलपति अमेरिका सिंह ने बताया कि शहर वासियों एवं मुख्य कैंपस के आसपास रहने वाले निवासियों की यह मांग थी की विश्वविद्यालय उन्हें योग सिखाएं इसी क्रम में कुलपति ने ने इस बात की स्वीकृति दी तथा इसके लिए विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल के योग केंद्र के प्रभारी डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान को समन्वयक बनाया गया है। योग सीखने के इच्छुक व्यक्ति उनसे मोबाइल नंबर  9462053818 पर संपर्क कर  निशुल्क योग सीख सकते हैं। कुलपति प्रोफेसर सिंह ने बताया कि योग के माध्यम से मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को  निरोगी रखा जा सकता है  तथा जीवन शैली से संबंधित बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। विश्वविद्यालय इस गतिविधि को भविष्य में और भी विस्तारित करेगा।

Address
Mohanlal Sukhadia University
Udaipur 313001, Rajasthan, India
EPABX: 0294-2470918/ 2471035/ 2471969
Fax:+91-294-2471150
E-mail: registrar@mlsu.ac.in
GSTIN: 08AAAJM1548D1ZE
Privacy Policy | Disclaimer | Terms of Use | Nodal Officer : Dr. Avinash Panwar
Last Updated on : 28/03/24