श्री गजेन्द्र सिंह शक्तावत "प्रवेश द्वार" का भूमी पूजन तथा शिलान्यास "प्रिती गजेन्द्र सिंह शक्तावत", विधायक वल्लभनगर तथा "प्रो. अमेरिका सिंह", माननीय कुलपति, सुखाडिया विश्वविद्यालय द्वारा कि
श्री गजेन्द्र सिंह शक्तावत "प्रवेश द्वार" का भूमी पूजन तथा शिलान्यास "प्रिती गजेन्द्र सिंह शक्तावत", विधायक वल्लभनगर तथा "प्रो. अमेरिका सिंह", माननीय कुलपति, सुखाडिया विश्वविद्यालय द्वारा किया गया
स्वर्गीय गजेन्द्र सिंह शक्तावत की यादो को चिर स्थायी बनाए रखने के लिए स्पोर्ट्स बोर्ड के मुख्य द्वार का निर्माण शक्तावत के नाम से करने का लिया निर्णय- प्रो. अमेरिका सिंह
विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल के सचिव, डॉ. गिरिराज सिंह चौहान ने बताया माननीय कुलपती महोदय प्रो. अमेरिका सिंह जी की उद्घोषणा के क्रम मे क्रीडा मण्डल परिसर के मुख्य द्वार श्री गजेन्द्र सिंह शक्तावत प्रवेश द्वार के "भूमी पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम" का आयोजन गुरूवार, दिनांक - 20 जनवरी 2022, को किया गया। भूमी पूजन तथा शिलान्यास कार्यक्रम वल्लभनगर विधायक प्रिती गजेन्द्र सिंह शक्तावत तथा विश्वविद्यालय के कुलपती *प्रो. अमेरिका सिंह जी जी द्वारा कीया गया।
स्वर्गीय गजेन्द्र सिंह शक्तावत साहब की प्रथम पूण्य तिथि के दिन उनकी यादों को चिर स्थायी बनाए रखने के लिए प्रवेश द्वार के भूमी पूजन तथा शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान प्रिती गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने प्रो. अमेरिका सिंह जी का आभार व्यक्त किया ।
कुलपती प्रो. अमेरिका सिंह ने स्वर्गीय गजेन्द्र सिंह शक्तावत साहब के साथ ही बैठक और संवाद को साझा करते हुए कहा वो हमारे विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र, बोम सदस्य रहे उनकी विश्वविद्यालय मे शिक्षा के नवाचार तथा विकास हेतु सकारात्मक सोच का ही परिणाम है वे विद्यार्थियो, युवाओ तथा आमजन मानस के दिलो मे बसते है।
डाॅ. गिरिराज सिंह चौहान, सचिव क्रीडा मण्डल ने अतिथीयो का पुष्प गुच्छ तथा उपरधा धारण कर स्वागत अभिनन्दन किया और अपने उद्बोधन मे कहा स्वर्गीय गजेन्द्र सिंह शक्तावत साहब विश्वविद्यालय के पूर्व खिलाडी रहे उनके नाम से क्रीडा मण्डल के प्रवेश द्वार का निर्माण खिलाडियो के प्रेरणा देगा ।
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय प्रॉक्टर प्रो. बी एल वर्मा, प्रो. हदिस अंसारी, डाॅ. पी एस राजपूत, डाॅ. देवेन्द्र सिंह राठौड, डाॅ. राजकुमार तथा शक्तावत परिवार के सहयोगी सदस्य श्री अरोड़ा साहब, श्री गोपाल सिंह कोटडी, श्री कुबेर सिंह चावडा, श्री हनुमन्त सिंह बोहेडा, बी.एन. ओल्ड बाॅयज एसोसिएशन के पूर्व मंत्री डाॅ. नगेन्द्र सिंह सोलंकी, क्षत्रिय महासभा केन्द्रीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष श्री शक्ती सिंह कारोही, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष भंवर यादवेन्द्र सिंह रलावता, श्री अजय सिंह पहल, श्री हुकम राज सिंह राणावत, नगर निगम पार्षद श्री गौरव प्रताप सिंह परासिया, श्री नाहर सिंह झाला, श्री रामचंद्र सारंगदेवोत, श्री जितेंद्र सिंह बडडू, श्री भरत पाल सिंह भाटी, श्री करणी पाल सिंह भाटी,
युवक कांग्रेस वल्लभनगर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुन्दन सिंह कच्छेर, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव श्री मोहित नायक, आर्ट्स काॅलेज छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष श्री जितेश खटीक, श्री भाग्योदय सोनी, श्री देवेन्द्र सिंह राठौड, विज्ञान महाविद्यालय के छात्रसंघ उपाध्यक्ष विनोद सिंह झाला, सहित कई गणमान्य लोग तथा विश्वविद्यालय के खिलाडी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डाॅ. कुलदीप सिंह झाला सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा द्वारा किया गया।
डाॅ. गिरिराज सिंह चौहान
सचिव - क्रीड़ा मण्डल
मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय
Address
Mohanlal Sukhadia University
Udaipur 313001, Rajasthan, India
EPABX: 0294-2470918/ 2471035/ 2471969
Fax:+91-294-2471150
E-mail: registrar@mlsu.ac.in
GSTIN: 08AAAJM1548D1ZE
Mohanlal Sukhadia University
Udaipur 313001, Rajasthan, India
EPABX: 0294-2470918/ 2471035/ 2471969
Fax:+91-294-2471150
E-mail: registrar@mlsu.ac.in
GSTIN: 08AAAJM1548D1ZE
Privacy Policy |
Disclaimer |
Terms of Use |
Nodal Officer : Dr. Avinash Panwar
Last Updated on : 09/12/23
Last Updated on : 09/12/23
Powered by Avid Web Solutions Pvt. Ltd.
Visitors : 0035344242
Visitors : 0035344242