सुखाड़िया विश्वविद्यालय में भव्य रूप से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

लोकतंत्र मैं नागरिकों के लिए यह आत्म सम्मान एवं सौभाग्य का अवसर है जिसे हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं- कुलपति प्रो अमेरिका सिंह संगीत संध्या मैं होगा संविधान की विशेषताओं का प्रस्तुतीकरण मोहनलाल सुखाड़ि‍या विश्‍वविद्यालय में राष्ट्रीय पर्व हमेशा से ही बड़े ही भव्य तरीके से मनाएं जाते रहे हैं और इस बार का गणतंत्र दिवस बड़े ही भव्य एवं अद्भुत रूप से मनाया जाएगा। राष्‍ट्रीय पर्व के अवसर पर संविधान पार्क में स्थित संविधान स्तम्‍भ के समक्ष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह का संबोधन होगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य विश्वविद्यालय के पहले संविधान पार्क से संबोधन, गणतंत्र दिवस एवं संविधान पार्क के निर्माण का उद्देश्य एक समान है जिस प्रकार से गणतंत्र दिवस भारत देश में संविधान के लागू होने के उपलक्ष में मनाया जाता है उसी प्रकार कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र द्वारा विश्वविद्यालय के इस अद्भुत एवं भव्य संविधान पार्क के निर्माण का उद्देश्य भी समान है! निश्चित रूप से सुखाड़िया विश्वविद्यालय का संविधान के प्रति लोगों को उनके अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति जागरूक करता है और आमजन में प्रेम अपने अधिकारों की पहचान की धारणा और विश्वास पैदा करता है! संविधान के तहत सभी समान है और समान रूप से उन्हें अधिकार और अवसर प्राप्त है। इस संबोधन का लाइव प्रसारण किया जाएगा। संबोधन भाषण में कुलपति प्रोफ़ेसर अमेरिका सिंह विश्वविद्यालय के अब तक के इतिहास पर चर्चा करेंगे प्रोफेसर सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय के सभी कार्मिकों ने अपने अथक सहयोग एवं प्रयासों से विश्वविद्यालय को शिक्षा जगत मैं नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है संबोधन कार्यक्रम में अथक प्रयासों की झलक दिखाई जाएगी। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. पी एस राजपूत ने बताया कि विश्‍वविद्यालय के पूर्व अधिकारी, कार्मिक, विद्या‍र्थी, अभिभावक, एल्‍युमिनी और गणमान्‍य नागरिकों तक यह संबोधन लाइव मोड से पहुंचेगा जाएगा इस हेतु संपूर्ण तैयारियां कर ली गई हैं। कुलपति अपने संबोधन में विश्वविद्यालय के इतिहास, वर्तमान विकास एवं विस्तार, भविष्य की नवीन योजनाओं आदि के बारे में जानकारी साझा करेंगे। विश्वविद्यालय की विभिन्न रैंकिंग में स्थान, तकनीकी एवं रोजगार परक नवीन पाठ्यक्रम जैसे बीटेक, बैचलर इन आर्किटेक्चर, नवीन संकाय एवं नए विभागों की स्थापना आदि पर जोर दिया जाएगा। कुलपति महोदय भविष्य की कार्य योजना के बारे में बताएंगे जिन्हें शीघ्र ही मूर्त रूप दिया जाना है। बंजारा म्यूजिक एसोसिएट का ओपन थिएटर मैं कार्यक्रम गणतंत्र दिवस को यादगार बनाने हेतु मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय एवं बंजारा ग्रुप ऑफ म्यूजिक एसोसिएट द्वारा शाम को ओपन थिएटर पर एक संगीत समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यो तथा संविधान के प्रति आम नागरिकों मैं निष्ठा तथा जागरूकता हेतु प्रमुख संविधानिक लक्षणों को उजागर किया जाएगा!
Address
Mohanlal Sukhadia University
Udaipur 313001, Rajasthan, India
EPABX: 0294-2470918/ 2471035/ 2471969
Fax:+91-294-2471150
E-mail: registrar@mlsu.ac.in
GSTIN: 08AAAJM1548D1ZE
Privacy Policy | Disclaimer | Terms of Use | Nodal Officer : Dr. Avinash Panwar
Last Updated on : 24/04/24