News & Circulars
Two Days Online Refresher Programme on Research Methods, Approaches, and Practices by MMTTC, NIEPA & MLSU
Uploaded On : 29 February, 2024
सुविवि- छात्र संवाद कार्यक्रम में छात्र नेताओं से मुखातिब हुए कुलपति व रजिस्ट्रार
Uploaded On : 10 September, 2022
उदय प्रभा त्रैमासिक वार्तापत्र, हिंदी विभाग
Uploaded On : 12 August, 2022
प्राकृत भाषा का विकास निरन्तर गतिशील रहेगा - प्रो. आई. वी. त्रिवेदी
Uploaded On : 03 August, 2022
पर्यटन एवं होटल प्रबंधन प्रोग्राम , मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के द्वारा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस , 2021 का भव्य आयोजन
Uploaded On : 24 September, 2021
सुविवि- पीएचडी प्रवेश परीक्षा (रीट) 21 नवंबर को, 30 सितंबर तक भरे जा सकेंगे फॉर्म
Uploaded On : 19 September, 2021
कुलपति ने किया टीकाकरण शिविर का निरीक्षण
Uploaded On : 17 September, 2021
कुलपति ने किया सभी विभागाध्यक्षों को संबोधित
Uploaded On : 17 September, 2021
सुविवि- इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इसी सत्र से होंगे प्रवेश
Uploaded On : 17 September, 2021
MLSU: Vice-Chancellor suddenly arrived Cafeteria for inspection
Uploaded On : 15 September, 2021

कुलपति ने किया टीकाकरण शिविर का निरीक्षण

Uploaded On : 17 September, 2021

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय में चल रहे कोविड टीकाकरण शिविर का शुक्रवार को कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने निरीक्षण किया।
एक माह तक चलाये जाने वाले टीकाकरण सेंटर का निरीक्षण कल के प्रोफ़ेसर सिंह ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। चिकित्सा  एवं स्वास्थ्य विभाग एवं केयर इंडिया के सहयोग से आयोजित इस सेंटर टीका लगवाने के लिए शहरवासियों की भीड़ उमड़ रही है। 1 महीने तक चलने वाले इस शिविर का समय सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक रखा गया है। साथ ही इसमें खास बात किया है कि इसमे ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है इसलिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जो समस्याएं थी उससे भी शहरवासियों को निजात मिली है।

कुलपति ने बताया कि पूर्व में भी विश्वविद्यालय ऐसे 16  कैम्प आयोजित करवा चुका है और उनका शुरू से ही यह प्रयास रहा था कि एक स्थायी सेंटर स्थापित किया जाए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्टाफ के साथ ही वहाँ वैक्सीन लगवाने लिए आई महिलाओं,
विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों से बातचीत की और उनसे सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सभी लोगों ने इस सेंटर के स्थापित करने एवं  अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए खुशी जाहिर की एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने अगर जरूरत होती है तो  इस सेंटर को अवधि को  और आगे बढ़ाने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर उनके साथ छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर शूरवीर सिंह भाणावत विश्वविद्यालय के अभियंता राकेश जैन, डॉ देवेंद्र  सिंह राठौर, डॉ राज कुमारी अहीर, केयर इंडिया के पल्लवी बॉस, सुधीर कुमार, कल्याण सिंह  उपस्थित थे।

Download Attachment
Address
Mohanlal Sukhadia University
Udaipur 313001, Rajasthan, India
EPABX: 0294-2470918/ 2471035/ 2471969
Fax:+91-294-2471150
E-mail: registrar@mlsu.ac.in
GSTIN: 08AAAJM1548D1ZE
Privacy Policy | Disclaimer | Terms of Use | Nodal Officer : Dr. Avinash Panwar
Last Updated on : 22/04/24