Covid-Support
सुविवि-आईसीआईसीआई बैंक ने दिए सैनिटाइजर्स और मास्क
Uploaded On : 01 July, 2021
सुविवि के प्राणी शास्त्र विभाग ने झल्लारा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत कराकला के गांव कराकला को लिया गोद।
Uploaded On : 28 June, 2021
सुविवि की ओर से नवम टीकाकरण शिविर में उमड़ पड़े युवा
Uploaded On : 12 June, 2021
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 8वें वेक्सिनेशन शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन
Uploaded On : 31 May, 2021
सुविवि, प्रशासन के सहयोग से शिविर में 581 युवाओं को टीके लगाए
Uploaded On : 31 May, 2021
Covid 19 जानकारी/लक्षण/सतर्कता संपूर्ण जानकारी
Uploaded On : 16 May, 2021
कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह के प्रयास से राज. प्रदेश के कई असंख्य नागरिक होंगे कोरोना वेक्सिनेशन से लाभान्वित
Uploaded On : 12 May, 2021
पीजी कॉलेज में कोविड केयर सेंटर कल से
Uploaded On : 11 May, 2021
हमारे देश के विद्यार्थी अपार संभावनाओं से भरे हुए है दृढ़ता से करे महामारी का सामना : कुलपति अमेरिका सिंह
Uploaded On : 06 May, 2021
रोवर रेंजर और स्काउट समाज के है शांतिदूत, राष्ट्रीय विपदाओं से निपटने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका : कुलपति प्रो.अमेरिका सिंह
Uploaded On : 06 May, 2021

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 8वें वेक्सिनेशन शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन

Uploaded On : 31 May, 2021

कुलपति ने औचक  निरिक्षण कर किया युवाओ एवं मेडिकल स्टाफ का उत्त्साहवर्धन

मिशन वेक्सिनेशन के माध्यम से सुखाड़िया विश्वविद्यालय कोरोना को जड़ से मिटाने के लिए संकल्पित : प्रो.अमेरिका सिंह, कुलपति
  
प्रो अमेरिका सिंह,कुलपति, मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर ने विश्वविद्यालय प्रशासन एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे आठवे  टीकाकरण शिविर  का निरिक्षण किया एवं टीकाकरण शिविर में अपनी सेवाएं दे रहे मेडिकल स्टाफ का उपरणा ओढा कर सम्मान किया।  प्रो सिंह ने इस अवसर पर वैश्विक महामारी के इस दौर में  विश्वविद्यालय के सामाजिक दायित्वों को रेखांकित करते हुए कहा की मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय प्रशासन राजस्थान सरकार से आह्वान करता है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को अगर पुरे जिले के टीकाकरण की जिम्मेदारी दे दी जाये तो  विश्वविद्यालय प्रशासन 24  x 7 जनता को टीकाकरण की व्यवस्था करवा सकता है। उन्होंने इस अवसर पर अपने मानव सेवा परम धर्म के प्रण को याद करते हुए टीकाकरण शिविर में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सेवाएं दे रहे समस्त कर्मियों को इस महायज्ञ में अपने क्ष्रम की आहुति देने के लिए साधुवाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के रोवर क्रू लीडर डॉ.खुशपाल गर्ग व रोवर  राजू वन जोगी द्वारा सुव्यवस्था बनाने के लिए दी गयी सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा की।

इस अवसर पर सीओ गाइड विजयलक्ष्मी रोहिल्ला ने बताया की प्रो अमेरिका सिंह के कुलपति के पदभार  ग्रहण करने के तुरंत बाद से ही विश्वविद्यालय के सामाजिक दायित्वों  के कार्यो में उल्लेखनीय योगदान की भूमिका में किये गए  महत्वपूर्ण कार्यो  को  समस्त राज्य एवं देश देख रहा है। उन्होंने कुलपति महोदय को इसके लिए विशेष धन्यवाद् एवं आभार प्रेषित किया।
  
इस अवसर पर विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव डॉ गिरिराज सिंह चौहान ने कहा कि कुलपति का प्रोत्साहन हमेशा सभी में नयी ऊर्जा का संचार करता है।  उन्होंने स्पोर्ट्स बोर्ड की तरफ से टीकाकरण शिविर के कर्मियों का उत्साह वर्धन करने के लिए कुलपति का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर  टीकाकरण शिविर के प्रभारी एवम् विश्वविद्यालय रेड रिबन क्लब के सयोंजक डॉक्टर पी एस राजपूत ने बताया की आज के टीककरण शिविर में 570 युवाओ का टीकाकरण किया गया।  इस अवसर पर उन्होंने कहा की विश्वविद्यालय जल्द ही इसी क्रम और भी टीकाकरण शिविरों का आयोजन करना चाहता है एवं जैसे आगामी टीकाकरण शिविरों की  रूप रेखा तय होती है इसे प्रचारित कर दिया जायेगा।

Download Attachment
Address
Mohanlal Sukhadia University
Udaipur 313001, Rajasthan, India
EPABX: 0294-2470918/ 2471035/ 2471969
Fax:+91-294-2471150
E-mail: registrar@mlsu.ac.in
GSTIN: 08AAAJM1548D1ZE
Privacy Policy | Disclaimer | Terms of Use | Nodal Officer : Dr. Avinash Panwar
Last Updated on : 24/04/24