कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह ने विश्वविद्यालय स्तर पर 'मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय रोवर क्र

उदयपुर, मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह ने विश्वविद्यालय स्तर पर 'मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय रोवर क्रू' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मोहन लाल सुखाड़िया रोवर क्रू के लीडर डॉ. खुशपाल गर्ग के नेतृत्व में रोवर क्रू के एक शिष्टमंडल ने कुलपति से भेंट की एवं रोवर क्रू द्वारा अब तक किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया। प्रो. अमेरिका सिंह ने इस अवसर पर रोवर क्रू को विश्वविद्यालय का दक्ष सेवादल बताते हुए रोवर क्रू के सभी सदस्यों को माननीय कुलाधिपति की मंशा के अनुसार समाज में सेवा कार्यों में तत्पर रहने तथा विश्वविद्यालय के समस्त कार्यक्रमों में अपनी सेवाएँ देने के लिए प्रेरित एवं निर्देशित किया।प्रो. अमेरिका सिंह ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय रोवर क्रू के राज्य पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागियों राजेश धाकड़, महावीर सिंह, देव कुमार जोशी और गोविंद लाल मेवाड़ा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पूरण मल यादव, चीफ प्रोक्टर प्रो. बी. एल. वर्मा आदि उपस्थित थे।
Address
Mohanlal Sukhadia University
Udaipur 313001, Rajasthan, India
EPABX: 0294-2470918/ 2471035/ 2471969
Fax:+91-294-2471150
E-mail: registrar@mlsu.ac.in
GSTIN: 08AAAJM1548D1ZE
Privacy Policy | Disclaimer | Terms of Use | Nodal Officer : Dr. Avinash Panwar
Last Updated on : 18/04/24