सुखाडिया विश्वविद्यालय को मिले चार ई- रिक्शा, 23 से विद्यार्थियों के लिए होंगे समर्पित

उदयपुर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय को नगर निगम के सहयोग से चार ई रिक्शा शनिवार को प्राप्त हुए इसका उद्घाटन 23 मार्च को कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह करेंगे। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि गत दिनों कुलपति ने ई रिक्शा चलाने की घोषणा की थी और उसके लिए उन्होंने नगर निगम से लगातार संवाद कायम कर के आठ ई रिक्शा स्वीकृत करवाए थे। प्रथम चरण में नगर निगम ने चार ई रिक्शा विश्वविद्यालय को सौंप दिए हैं। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से विभिन्न कॉलेजों एवं प्रशासनिक भवन तक पहुंचने में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को पैदल चलना पड़ता है। ई-रिक्शा चलने के बाद विद्यार्थियों को यह सुविधा निशुल्क प्राप्त हो सकेगी।
Address
Mohanlal Sukhadia University
Udaipur 313001, Rajasthan, India
EPABX: 0294-2470918/ 2471035/ 2471969
Fax:+91-294-2471150
E-mail: registrar@mlsu.ac.in
GSTIN: 08AAAJM1548D1ZE
Privacy Policy | Disclaimer | Terms of Use | Nodal Officer : Dr. Avinash Panwar
Last Updated on : 09/04/24